March 30, 2026 12:02 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मध्यप्रदेश

अभी तो ये ट्रेलर है पूरी पिक्चर बाकी है, क्रिकेट के बाद बास्केटबॉल में छाईं शहडोल की बेटियां

शहडोल : खेलों के मामले में शहडोल ने मध्य प्रदेश में अलग पहचान बना ली है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा अब यहां के खिलाड़ी बास्केटबॉल में भी नाम करने लगे हैं. हाल ही में क्रिकेट के WPL ऑक्शन में शहडोल की दो लड़कियों ने कमाल किया तो अब बास्केटबॉल में शहडोल की 5 लड़कियों ने सुर्खियां बटोरी हैं. इन बेटियों का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है.

मध्य प्रदेश की अंडर-14 गर्ल्स टीम में चयन

बास्केटबॉल के खेल में एक बार फिर शहडोल ने कमाल कर दिखाया है. इसी महीने होने वाले नेशनल गेम्स के लिए मध्य प्रदेश की अंडर 14 गर्ल्स की जो टीम बनी है, उसमें मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग की 5 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. ये हैं अनुष्का करांगले, आराध्या द्विवेदी, पावनी तिवारी, कृपा गुप्ता और अवनी गर्ग. ये खिलाड़ी नेशनल गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. इस प्रतियोगिता पर शहडोल संभाग के साथ ही मध्य प्रदेश के खेल प्रेमियों की नजर है.

केके श्रीवास्तव बने मध्य प्रदेश टीम के कोच

शहडोल में बास्केटबॉल टीम के कोच केके श्रीवास्तव नेशनल कोच भी हैं. अंडर 14 गर्ल्स के नेशनल गेम्स के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की टीम के भी कोच नियुक्त किया गया है. केके श्रीवास्तव बताते हैं “शहडोल में पिछले महीने बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी. इसमें शहडोल का गोल्ड मेडल मिला था. शहडोल संभाग से 5 बच्चों का चयन इसी आधार पर हुआ. इससे पहले ओपन स्टेट प्रतियोगिता भी शहडोल की टीम खेलने गई थी, जिसमें फाइनल में टीम हार गई थी.”

मध्य प्रदेश की टीम में 5 लड़कियां शहडोल की

कोच केके श्रीवास्तव का कहना है “सीबीएसई टूर्नामेंट में भी हमारी टीम ने फाइनल खेला, उसमें भी हम रनर अप रहे. बास्केटबॉल में शहडोल संभाग की टीम बहुत मजबूत है. सबसे बड़ा सबूत यही है कि मध्य प्रदेश की नेशनल टीम में शहडोल संभाग से 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. मध्य प्रदेश की 12 बच्चों की टीम बनी है, जिसमें से 5 बच्चे शहडोल के सेलेक्ट हुए हैं. ये शहडोल के लिए गौरव की बात है.”

कब से कब तक खेले जाएंगे मैच

बास्केटबॉल कोच केके श्रीवास्तव बताते हैं “अंडर-14 बास्केटबॉल गर्ल्स का नेशनल मुकाबला शहडोल में ही 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, ये मैच शहडोल के 4 ग्राउंड में होंगे, जिसमें एक ग्राउंड तो गांधी स्टेडियम में है, एक कान्वेंट स्कूल का भी ग्राउंड है, एक जीडीसी कॉलेज का ग्राउंड है. इसके अलावा एक बीटीआई में भी ग्राउंड तैयार हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश एसोसिएशन से 30 रेफरी आ रहे हैं. नेशनल गेम्स में देशभर से 35 टीमों के आने की संभावना है.”

शहडोल की बेटियां बोली- इंडिया की टीम में खेलने का सपना

मध्य प्रदेश की नेशनल बास्केटबॉल टीम में सेलेक्ट होने पर खिलाड़ियों का कहना है “अभी तो ये झांकी है उनका असली सपना बाकी है. उन्हें आगे चलकर इंडिया टीम से खेलना है. इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं.” मध्य प्रदेश की टीम में सिलेक्ट हुईं अनुष्का करांगले कहती हैं “वह 3 साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं. इस दौरान कड़ी मेहनत कर रही हैं. इससे पहले वह एक ओपन नेशनल खेल चुकी हैं. एक एसजीएफआई नेशनल भी खेल चुकी हैं, स्टेट भी खेल चुकी हैं. स्कूल गेम्स में भी लगातार खेल रही हैं.”

Related Articles

Back to top button