April 2, 2026 2:36 pm
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...
झारखण्ड

Koderma Murder Mystery: कोडरमा में पैरी माइंस के पास बोरे में बंद मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

कोडरमा: जिले के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास सड़क किनारे जंगल से एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मेघातरी के कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह जब सड़क किनारे टहल रहे थे, तो उन्हें प्लास्टिक के बोरे में कुछ दिखाई दिया.

शव दिखते ही जुटी लोगों की भीड़

इसके बाद जब लोग नजदीक गए तो उन्होंने देखा कि वहां प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का पैर बोरे से बाहर निकला हुआ है. जिसके बाद देखते ही देखते वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. महिला के शव की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

इससे पहले बरामद हुआ था महिला का शव

बता दें कि अभी एक माह पूर्व ही कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के ठीक सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इसी प्रकार से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.

एक बार फिर शव मिलने से आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो गई है कि आखि्र में कौन लोग हैं? जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

आसपास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट पता केी जा रही हैं. महिला की हत्या कैसे हुई हैं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा: विकास पासवान, कोडरमा थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button