April 2, 2026 4:14 pm
ब्रेकिंग
Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री... झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में... झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी" Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली...
पंजाब

Punjab से Manali जा रहे युवकों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, मच गई चीख पुकार

मोगा : मनाली जा रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा होने खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, मोगा के गांव घलकला के पास मोगा-लुधियाना हाईवे पर बीती रात करीब 2.30 बजे भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण हुआ। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक अभी अविवाहित था और वह अपने माता-पिता के साथ रहता था और बुढ़ापे में अपने माता-पिता का सहारा था। उसका बड़ा भाई अलग मकान में रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 युवक एक वाहन में सवार होकर मनाली जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकला के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक की उसी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया।

मृतक के भाई ने बताया कि वह लुधियाना जिले का रहने वाला है और उसका भाई मोगा में एक निजी होटल में काम करता था। बीती रात एक भयानक हादसे में उसकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए घलकला थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button