April 2, 2026 3:17 pm
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...
पंजाब

Ludhiana Traffic Alert: लुधियाना के प्रताप चौक पर जबरदस्त जाम! सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर दिया धरना

लुधियाना: लुधियाना नगर निगम द्वारा खुले में कूड़ा जमा रहने की समस्या का हल करने के नाम पर जो कॉम्पैक्टर सिस्टम लगाया गया था, वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों द्वारा लुधियाना के प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रैफिक जाम किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन लीडर विपिन कल्याण ने बताया कि जो सफाई कर्मचारी कूड़े की डोर-टू-डोर कलेक्शन करते लाते हैं उन्हें कॉम्पैक्टर पर कूड़ा नहीं फैंकने दिया जा रहा और तंग-परेशान किया जा रहा है। पूरे शहर के 95 वार्डों के लिए सिर्फ 32 कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं। एक कॉम्पैक्टर में एक ही मशीन है। जब मशीन डंप पर कूड़ा छोड़ने जाती है तो बाद में सफाई कर्मचारियों को कूड़े की रेहड़ियां लेकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने यह आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा कूड़े की डोर-टू-डोर लिफ्टिंग का काम प्राइवेट कंपनी को देने की कोशिश की जा रही है। इस कारण डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। इन कर्मचारियों द्वारा मेयर के खिलाफ नारेबाजी की गई। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ या डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम किसी प्राइवेट कंपनी को दिया गया तो भारत नगर चौक लुधियाना में जाम लगाया जाएगा और आने वाले दिनों में मेयर कमिश्नर के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button