April 2, 2026 2:36 pm
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...
पंजाब

रिश्तों का कत्ल! दादी के पास सोने की जिद कर रहा था मासूम, पत्थर दिल मां ने दे डाली खौफनाक मौत।

जालंध: गांव सोहल जगीर में एक दिल दहला देने वाले मामले में कोर्ट ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाली मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 8 जून 2020 का है। जानकारी के अनुसार, मृतक अर्शप्रीत सिंह अपनी दादी चरणजीत कौर के बेहद करीब था और अक्सर उनके साथ सोने की जिद करता था।

इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी होता रहता था। घटना वाली रात करीब 9:30 बजे अर्शप्रीत अपने दादा-दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मां ने गुस्से में आकर बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि मां मौके से फरार हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने कुलविंदर कौर को दोषी करार दिया। अदालत ने इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में सख्त सजा जरूरी है, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए।

Related Articles

Back to top button