April 4, 2026 2:48 pm
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...
दिल्ली/NCR

Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों लिया ये फैसला?

दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है. मुंबई, अहमदाबाद और पटना जैसे बड़े शहरों के लिए यहां से उड़ने वाली फ्लाइट्स अचानक बंद कर दी गई हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन एयरपोर्ट से अपना पूरा ऑपरेशन समेट लिया है. वहीं इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों की संख्या में भारी कटौती की है. इस फैसले के पीछे एयरपोर्ट की परिचालन सीमाएं और संसाधनों की कमी जैसे कई अहम कारण बताए जा रहे हैं.

पिछले साल बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ यह एयरपोर्ट अब धीरे-धीरे अपनी चमक खोता दिख रहा है. शुरुआत में यहाx से करीब 16 शहरों के लिए लगभग 50 उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन अब यह संख्या घटकर मात्र 7 शहरों और 14 उड़ानों तक सीमित रह गई है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के जाने से मुंबई, अहमदाबाद और पटना जैसे प्रमुख शहरों की सीधी कनेक्टिविटी खत्म हो गई है. इसके अलावा भटिंडा, लुधियाना और किशनगढ़ जैसे शहरों की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.

क्यों पीछे हट रही हैं एयरलाइंस कंपनियां?

एयर इंडिया एक्सप्रेस और अन्य एयरलाइंस के इस फैसले के पीछे कई तकनीकी और व्यावसायिक कारण हैं. हिंडन एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के एयरबेस के भीतर संचालित होता है. सुरक्षा कारणों से यहां नागरिक उड़ानों के लिए सख्त पाबंदियां हैं, सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां केवल सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही उड़ानें संभव हैं. रात में फ्लाइट संचालन की अनुमति नहीं है.

विमानों की सीमित संख्या के कारण कंपनियां उन रूट्स को प्राथमिकता दे रही हैं जहां यात्रियों की संख्या अधिक है और मुनाफा सुनिश्चित है. हिंडन इन मानकों पर फिलहाल खरा नहीं उतर पा रहा है. सर्दियों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होने से यहां अक्सर उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं. इससे कंपनियों को आर्थिक नुकसान होता है और यात्रियों का भरोसा भी कम होता है.

यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयरलाइंस ने यह फैसला अपने निजी और व्यावसायिक कारणों से लिया है. प्रबंधन का कहना है कि वे लगातार कंपनियों के संपर्क में हैं ताकि भविष्य में सुविधाएं और उड़ानें बढ़ाई जा सकें. हालांकि, इस फैसले का सबसे बुरा असर गाजियाबाद और नोएडा के यात्रियों पर पड़ेगा. अब उन्हें मुंबई या पटना जाने के लिए दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाना होगा, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होंगे.

Related Articles

Back to top button