Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh Police Action: फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़! नूंह पुलिस ने 3 आर... Heatwave Alert: गर्मी में लू से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को ठंडा रखने के लिए अप... AI पर अंधाधुंध भरोसा पड़ सकता है भारी! PGI डॉक्टर की बड़ी चेतावनी— "इसे डॉक्टर न समझें, सिर्फ जानकार... Faridabad News: बादशाह खान अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मरीजों को पिला रहे 'बीमार' पानी, खुली मिलीं छत... Yamunanagar News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग मामला, 7 दिन बाद मुख्य आरोपी अमन गिरफ्तार; अन... Karnal Highway Accident: करनाल में हाईवे पर टायर ब्लास्ट से मची तबाही! एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, मास... Gurugram Tragedy: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनो... HEC Crisis: वेतन नहीं तो काम नहीं! HEC कर्मियों का बड़ा आंदोलन शुरू, HMBP प्लांट में उत्पादन पूरी तर... Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, ...

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

भारतीय शेयर बाजार में भंयकर बिकवारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. अमूमन ऐसा ट्रेंड रहता था कि जब बाजार गिरता है तो सोना चढ़ता है. मगर ट्रंप के बयानों और इस समय चल रही ग्लोबल टेंशन ने पूरे समीकरण को बदल कर रख दिया है. आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. गोल्ड और सिल्वर दोनों सस्ता हुआ है. चांदी की कीमत 5% तक गिरी, सोना 1.5% सस्ता हुआ है. चांदी 11 हजार रुपये घटकर 2 लाख 32 हजार/किलो पर आ गई. वहीं, सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार 450 प्रति 10 ग्राम हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट चांदी 2.9% गिरकर $72.95 पर आ गई. सोना भी कम भाव पर ट्रेड हुआ; 0202 GMT तक स्पॉट सोना 1.3% गिरकर $4,694.48 प्रति औंस पर था, जबकि U.S.गोल्ड फ्यूचर्स 1.9% फिसलकर $4,723.70 पर आ गए. सेशन की शुरुआत में, सोने की कीमतें 1% से ज़्यादा बढ़ी थीं और 19 मार्च के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन ट्रंप के भाषण के बाद इनमें गिरावट आ गई. दूसरी कीमती धातुओं पर भी दबाव देखने को मिला. प्लैटिनम 1.8% गिरकर $1,928.26 पर आ गया, जबकि पैलेडियम 1.4% गिरकर $1,451.85 पर आ गया.

वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव

जहां एक ओर स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम कम हुए हैं. MCX पर चांदी की कीमत 5.6% यानी करीब 13,613 रुपये गिरकर 2,29,888 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि MCX पर सोने की कीमत 1.65% यानी करीब 2,547 रुपये गिरकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.