Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ... FII Selling: भारतीय बाजार से ₹1.78 लाख करोड़ लेकर निकले विदेशी निवेशक, ये हैं वो 7 बड़े कारण जिनसे ड... Bihar Politics: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्त... CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुल... Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप...

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

भारतीय शेयर बाजार में भंयकर बिकवारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. अमूमन ऐसा ट्रेंड रहता था कि जब बाजार गिरता है तो सोना चढ़ता है. मगर ट्रंप के बयानों और इस समय चल रही ग्लोबल टेंशन ने पूरे समीकरण को बदल कर रख दिया है. आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. गोल्ड और सिल्वर दोनों सस्ता हुआ है. चांदी की कीमत 5% तक गिरी, सोना 1.5% सस्ता हुआ है. चांदी 11 हजार रुपये घटकर 2 लाख 32 हजार/किलो पर आ गई. वहीं, सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार 450 प्रति 10 ग्राम हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट चांदी 2.9% गिरकर $72.95 पर आ गई. सोना भी कम भाव पर ट्रेड हुआ; 0202 GMT तक स्पॉट सोना 1.3% गिरकर $4,694.48 प्रति औंस पर था, जबकि U.S.गोल्ड फ्यूचर्स 1.9% फिसलकर $4,723.70 पर आ गए. सेशन की शुरुआत में, सोने की कीमतें 1% से ज़्यादा बढ़ी थीं और 19 मार्च के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन ट्रंप के भाषण के बाद इनमें गिरावट आ गई. दूसरी कीमती धातुओं पर भी दबाव देखने को मिला. प्लैटिनम 1.8% गिरकर $1,928.26 पर आ गया, जबकि पैलेडियम 1.4% गिरकर $1,451.85 पर आ गया.

वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव

जहां एक ओर स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम कम हुए हैं. MCX पर चांदी की कीमत 5.6% यानी करीब 13,613 रुपये गिरकर 2,29,888 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि MCX पर सोने की कीमत 1.65% यानी करीब 2,547 रुपये गिरकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.