April 3, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ... राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय ... हापुड़ का 'बंटी-बबली' गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बना... मोतिहारी में 'जहर' बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद ... बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां
मध्यप्रदेश

एक और मिसिंग केस… इंदौर की 21 साल की श्रद्धा तिवारी रहस्यमयी तरीके से लापता

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर रहस्यमयी गुमशुदगी के मामले से दहल उठी है। बहुचर्चित अर्चना तिवारी केस की तरह अब 21 साल की श्रद्धा तिवारी अचानक लापता हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा इंदौर के गुजराती कॉलेज की छात्रा है और पिछले दो दिन से घर नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक, वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़कर गई थी। बीते 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रद्धा तिवारी और उसकी मम्मी दोनों ही घर पर थे। दोनों ने साथ में खाना खाया उसके बाद श्रद्धा तिवारी की मम्मी कुछ देर के लिए सो गई थी। इसी दौरान श्रद्धा तिवारी बिना बताए अपने घर से कहीं चली गई ,जब माता-पिता को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नजदीकी एमआईजी थाने में जाकर श्रद्धा तिवारी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, करीब 72 घंटे बीत जाने के बाद भी श्रद्धा तिवारी का अभी तक कोई पता नहीं चला है। हालांकि एमआईजी थाना पुलिस इस मामले में श्रद्धा तिवारी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है ।

श्रद्धा तिवारी के पिता देवास की किसी केमिकल फैक्ट्री में काम करते हैं और उनका एक-दो दिन में घर पर आना-जाना लगा रहता था।श्रद्धा तिवारी अपनी मां के साथ अकेली घर में रहती थी और उसके दो बड़े भाई बाहर रहते हैं। हालांकि श्रद्धा तिवारी के घर से जाते वक्त की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। श्रद्धा तिवारी के मोबाइल की जांच भी एमआईजी थाना पुलिस कर रही है। श्रद्धा तिवारी के रिश्तेदारों के अनुसार श्रद्धा तिवारी घर से जाने से पहले किसी भी प्रकार की सामग्री अपने साथ में नहीं ले गई।

मामले में इंदौर की एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। श्रद्धा की गुमशुदगी ने पुलिस-प्रशासन को भी उलझन में डाल दिया है क्योंकि हाल ही में 7 अगस्त को एलएलबी (llb) की छात्रा अर्चना तिवारी भी इसी तरह इंदौर से अचानक गायब हुई थी। अर्चना को 12 दिनों बाद नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद किया गया था। श्रद्धा का अचानक गायब होना एक बार फिर शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और छात्रा का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या था अर्चना तिवारी केस

कटनी की रहने वाली 29 साल की अर्चना तिवारी 7 अगस्त को घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची थी और अचानक गायब हो गई थी। जिसे करीब 12 दिन बाद नेपाल के बार्डर से बरामद किया था। मामले में अर्चना पर घर वाले शादी का दबाव बना रहे थे जिससे बचने के लिए अर्चना तिवारी अपने 3 दोस्तों की मदद से गायब हो गई थी।

Related Articles

Back to top button