Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे

Kota News: राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार देर रात एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. शहर में एक शादी का खुशनुमा माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक मामूली सी रसमलाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते खुशियों से भरी महफिल चीख-पुकार और मारपीट के अखाड़े में तब्दील हो गई

जानकारी के मुताबिक, घटना कोटा शहर के एयरपोर्ट के सामने स्थित कलाल सामुदायिक भवन की है, जहां शादी की रस्में पूरे हर्ष उत्साह के साथ चल रही थीं. मेहमानों का स्वागत हो रहा था. दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी जा रही थी और माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा हुआ था. इस दौरान जब खाने खिलाया जा रहा था तो दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते आपस में बहस शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

लेकिन जैसे ही खाने का दौर शुरू हुआ, उसके थोड़ी देर बाद एक पक्ष के कुछ लोगों को रसमलाई नहीं मिली. इसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में तकरार और फिर हिंसक झगड़े में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले गाली-गलौज हुई , फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. हंगामा इतना बढ़ गया कि विवाद सड़क तक जा पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. इस झगड़े में दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं,जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

खाने को लेकर हुआ था विवाद

घटना के बाद एक पक्ष ने विज्ञान नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. विज्ञान नगर इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. मिठाई की कमी ने खुशियों के जश्न को बवाल और मारपीट में बदल दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.