Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा

ड्राइंगरूम घर का सबसे अहम भाग माना जाता है. यहां परिवार के सदस्य एक साथ बैठते हैं और समय बिताते हैं. यहां मेहमानों का स्वागत किया जाता है. ऐसे में ड्राइंगरूम में सजावट और फर्नीचर की सही दिशा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वास्तु शास्त्र में ये कहा गया है कि घर में सकारात्मक प्रवाह बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि ड्राइंगरूम में फर्नीचर की सही दिशा का ध्यान रखा जाए.
वास्तु के अनुसार, ड्राइंगरूम में फर्नीचर सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह तो बना ही रहता है. साथ में घर का वातावरण भी संतुलित और सुकून भरा रहता है. ऐसे में आइए वास्तु के अनुसार, जानते हैं फर्नीचर को रखने की सही दिशा.
ड्राइंगरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें फर्नीचर
वास्तु के अनुसार, ड्राइंगरूम में सोफा सेट या भारी फर्नीचर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें. ये दिशा फर्नीचर रखने के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है. इस दिशा में फर्नीचर को दीवार से सटाकर रखें. ऐसा करने से घर में स्थिरता आती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. इससे परिवार के सदस्यों का जीवन अच्छा होता है.
इस दिशा का भी है विकल्प
अगर किसी कारण से दक्षिण-पश्चिम दिशा में फर्नीचर नहीं रख सकते हैं, तो उत्तर या पूर्व दिशा में इसको रखें. इन दिशाओं में फर्नीचर रखना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों ध्यान अवश्य रखें.
दूरी का रखें विशेष ध्यान
उत्तर या पूर्व दिशा में फर्नीचर रखते समय इसे दीवार से कम से कम 6 से 8 इंच दूरी पर रखें. ऐसा करने से ऊर्जा का प्रवाह सही रहता है. किसी प्रकार का वास्तु दोष नहीं लगता.
मिलता है ये लाभ
ड्राइंगरूम में फर्नीचर सही दिशा और संतुलन के साथ रखने पर घर में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहती है. घर का महौल बेहतर होता है. परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता आती है.





