April 3, 2026 6:49 pm
ब्रेकिंग
LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार...
उत्तरप्रदेश

हापुड़ का ‘बंटी-बबली’ गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बनाया चोर

Hapur News: कहते हैं कि ‘शौक बड़ी चीज है’, लेकिन जब ये शौक अपनी हैसियत से बाहर हो जाए तो इंसान को अपराध के दलदल में धकेल देता है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में सामने आया है, जहां लग्जरी लाइफस्टाइल, ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल की चाहत में सगे भाई-बहन और उनकी एक सहेली ने मिलकर एक टिंबर व्यापारी के घर में लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, पहले दोनों भाई-बहन मिलकर घरों की रेकी किया करते थे. फिर मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते थे. बीती 24 मार्च को इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर उस समय हड़कंप मच गया था, जब उनकी मां और पत्नी मोनिका गोयल महज एक घंटे के लिए प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर दर्शन करने गई थीं. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी और तिजोरी में रखे आठ लाख रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे. जब महिलाएं वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए.

अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ था केस

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खगाले थे. धीरे-धीरे पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और आरोपियों के पास तक पहुंचने लगी.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पड़ोसी और उनकी पत्नी की सहेली ईशा गुप्ता थी. ईशा अक्सर कुलदीप के घर आती-जाती थी, जिसके कारण उसे घर की चाबियां रखने की गुप्त जगह का पता चल गया था. ईशा ने अपनी सहेली शालिनी उर्फ शालू के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया. शालिनी ने अपने भाई आकाश और मन्नू को भी इस काली कमाई के लालच में शामिल कर लिया.

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोयमी धनौरा बाइपास के पास से ईशा गुप्ता निवासी इृंद्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू निवासी गंगापुरा, आकाश निवासी गंगापुरा तीन आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 11 हजार रुपए की नकदी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शादियों में मेकअप और मेहंदी का काम करते हैं, लेकिन महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना.

फरार आरोपी की तलाश जारी

वारदात में शामिल शालिनी का दूसरा भाई मन्नू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि मन्नू ही वह व्यक्ति था, जो घर के अंदर घुसा था. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button