April 3, 2026 9:10 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
हरियाणा

खून हुआ सफेद! रेवाड़ी में दादा ने अपनी ही डेढ़ साल की पोती को चलती JCB के आगे फेंका, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

रेवाड़ी: रेवाड़ी के गांव डहीना स्थित ढाणी ठेठरबाढ़ में पंचायत भूमि को लेकर चल रहा विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब जमीन समतलीकरण के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी मशीन के सामने फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा होली चौक स्थित पंचायती भूमि को समतल कराने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई थी। यह भूमि पहले ही अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और काम में बाधा डालने लगा। विरोध के दौरान उसने अपनी मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंक दिया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।

 मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से ढाणी ठेठरबाढ़ गांव में होली चौक स्थित पंचायती भूमि से वर्षों पुराने अवैध कब्जे को हटाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। कब्जाधारियों ने शुरुआत में विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

बताया गया है कि गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थल होली चौक पर माता मंदिर के पास दो लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया था, जिससे आमजन के आवागमन और पूजा-अर्चना में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Related Articles

Back to top button