April 3, 2026 7:29 pm
ब्रेकिंग
जींद को CM सैनी की बड़ी सौगात! ₹196 करोड़ की 15 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास; बदल जाएगी... रोहतक में 'खाकी' का खौफ! नए SP ने संभाली कमान, अपराधियों को दो टूक— "या तो सुधर जाओ या रोहतक छोड़ दो... सैलजा का 'हंटर'! क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों की खैर नहीं; हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, होगी बड़ी ... लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ...
छत्तीसगढ़

कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी

कवर्धा: कबीरधाम जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में VB G RAM G के तहत सर्वाधिक मानव दिवस रोजगार सृजन, सर्वाधिक परिवारों को रोजगार और सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

कवर्धा जिले में वीबी जी राम जी का प्रभावी क्रियान्वयन

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में वीबी जी रामजी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया. लगातार समीक्षा और ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों में सफलता हासिल करते हुए कबीरधाम ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है.

निर्माण कार्यों की स्वीकृति, समय पर दिया गया पारिश्रमिक

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों की मांग के अनुसार निर्माण कार्यों को स्वीकृति देकर तेजी से शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार मिला. वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बड़े पैमाने पर कार्य संचालित हो रहे हैं और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया गया है. इस वित्तीय वर्ष में 11 हजार 466 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार मिला.

वीबी जी रामजी के तहत हुए ये कार्य

सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ आजीविका बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया. जल संरक्षण के तहत डबरी, तालाब निर्माण, नाली निर्माण और तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों के साथ कुकुट पालन और पशुपालन शेड को प्राथमिकता दी गई.

कबीरधाम में वीबी जी रामजी के तहत रोजगार के आंकड़े

  • 58.54 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित
  • 1.42 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार
  • 2,538 दिव्यांगजनों को भी रोजगार
  • महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय
  • 29.33 लाख मानव दिवस का रोजगार
  • 124 करोड़ से ज्यादा की राशि हितग्राहियों के खातों में
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

Related Articles

Back to top button