April 3, 2026 10:42 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
झारखण्ड

Chatra News: चतरा में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने सांसद के चचेरे भाई को कुचला; मौके पर ही दर्दनाक मौत

चतरा: जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेकाबू रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से रोज लोगों की मौत हो रही हैं. इसी क्रम में रविवार को फिर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार चतरा के धमनियां मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी थे और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह और स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग पैदल सड़क किनारे चल रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सदर थाना ले आई है. मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. इधर, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं.

ट्रक चालक की तलाश शुरूः थाना प्रभारी

इधर, घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है.वहीं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि लगातार जिले में सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. पिछले साल 140-150 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी. मैंने पूर्व में दिशा की बैठक में भी प्रशासन को मामले में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है.

Related Articles

Back to top button