Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

Kurukshetra LNJP Hospital: एलएनजेपी अस्पताल में भारी बवाल! कर्मचारी की पिटाई के बाद नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर, मरीज बेहाल

कुरुक्षेत्र: एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में रविवार देर रात वार्ड में मरीज से मिलने पहुंचने परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात लैब अटेंडेंट के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. दोषियों पर कार्रवाई और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पताल के कर्मचारी सोमवार सुबस से हड़ताल पर चले गए. हड़ताल के कारण ओपीडी सहित कई तरह का इलाज प्रभावित हुआ है.

क्या है मामलाः घटना रात के करीब 3:00 बजे की है, जब 6 से 7 लोग अचानक कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में आ जाते हैं. वहां पर इलाजरत मरीज पवन को अपना परिजन बताते हैं और उससे मिलने की बात कहते हैं. वहां पर तैनात रामेश्वर नाम का कर्मचारी उनको कहता है कि ज्यादा रात हो चुकी है और लाइट भी बंद है. ऐसे में इस समय मिलना ठीक नहीं है. अगर कोई चोरी की घटना हो जाती है तो उसका इल्जाम भी आप पर आ सकता है. इतने में वह लोग कर्मचारी की पिटाई कर देते हैं, जिसमें वह घायल हो जाता है.

मरीज के परिजन मारपीट के बाद फरारः मारपीट के बीच अस्पताल में पास के कमरे में मौजूद एम्बुलेंस पर काम करने वाले कर्मचारी वहां पर आते हैं, जिसको देखकर मारपीट में सभी लोग वहां से फरार हो जाते हैं. पीड़ित ने बताया कि उन लोगों ने पहले उनके साथ बहस की है और उनमें से एक व्यक्ति ने ड्रिंक भी की हुई थी. जब उन्होंने बोला कि आपने ड्रिंक की है तो उसने कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया, जिसको लेकर सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद है. इस घटना के बाद कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर दिया है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है.

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज परेशानः अस्पताल में इलाज कराने पहुंची बाला ने कहा कि “यहां पर पर्ची भी नहीं काटी जा रही है. सभी स्टाफ के द्वारा काम बंद कर दिया गया है, जिसे काफी परेशानी हो रही है. इस समस्या का हल निकालना चाहिए ताकि इलाज के लिए अस्पताल आए मरीजों को परेशानी न हो.”

हड़ताल समाप्त कराने के लिए प्रयास जारीः अस्पताल प्रशासन की ओर से PMO डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि “बीती रात मरीज के परिजनों के द्वारा एक कर्मचारी की पिटाई करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है. हम बातचीत कर रहे हैं. कोशिश कर रहे हैं कि जल्दी इसका हल हो और किसी भी मरीज को परेशानी न हो.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.