Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों पर पड़ रहे असर के बीच बिहार के कटिहार से एक अच्छी खबर सामने आई है. शहर के शिवाजी नगर मोहल्ले के रहने वाले पवन यादव ने लिथियम बैटरी से चलने वाली एक ऑटोमेटिक साइकिल तैयार की है, जिसका नाम उन्होंने अपने नाम पर ‘पवन’ रखा है.

कम खर्च में बेहतर माइलेज देने वाली यह ई- साइकिल लोगों के लिए सस्ते ईंधन और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन सकती है. मैट्रिक पास पवन यादव पहले दुबई में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक मैकेनिक के रूप में काम करते थे. विदेश में काम करने के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक तकनीक की बारीकियां सीखी थीं.

विदेश से नौकरी छोड़, आ गए गांव

मन नहीं लगा तो वहां से नौकरी छोड़कर वह अपने गांव आ गए, ईंधन के बढ़ते दामों और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए उन्होंने ई-साइकिल बनाने की योजना बनाई. फिलहाल वह अपने घर पर लोहे की अलमारी और ग्रिल बनाने की छोटी फैक्ट्री चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं

लिथियम बैटरी से चलती है साइकिल

इसी बीच बढ़ते ईंधन खर्च और आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए पवन ने अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल कर यह ऑटोमेटिक साइकिल तैयार की. यह साइकिल लिथियम बैटरी से चलती है और बेहद कम खर्च में लंबी दूरी तय करने में सक्षम बताई जा रही है.

पवन का कहना है कि उन्होंने इसे आम लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया है, ताकि कम आय वाले लोग भी बिना पेट्रोल-डीजल के खर्च के आसानी से सफर कर सकें. उनका सपना है कि किसी कंपनी या सरकार की योजना, खासकर प्रधानमंत्री की स्वरोजगार और इनोवेशन योजनाओं के माध्यम से इस मॉडल को और बेहतर बनाया जाए और बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाए.

क्या कहते हैं स्थानीय लोग?

स्थानीय लोगों ने भी पवन के इस इनोवेशन की सराहना की है. उनका कहना है कि अगर ऐसे प्रयासों को सरकारी सहयोग मिले, तो यह न सिर्फ रोजगार का माध्यम बनेगा बल्कि आम जनता को सस्ती और स्वच्छ परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी.

7 रुपए में चलेगी 100 किमी

पवन ने 45 हजार रुपए से लागत से यह ई-साइकिल बनाई है. उन्होंने बताया कि 7 रुपए की बिजली खर्च कर इससे 100 किमी का सफर तय किया जा सकता है. पूरी बैटरी को चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है. वह पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से बहुत प्रभावित हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.