Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sabarimala Case: "आस्था पर न्यायिक समीक्षा नहीं!" सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दोटूक— धार्मिक मान्यता... Punjab Police Action: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का 'ऑल आउट' ऑपरेशन! अब तक 14,894 गिरफ्तार, थर-... संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत! क्या आज ही जेल से बाहर आएंगे? जानें ताजा अपडेट Farooq Abdullah on US-Iran Ceasefire: फारूक अब्दुल्ला ने किया अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत, बोल... Patna Crime: फर्जी महिला IAS बनकर 34.74 लाख की ठगी! पटना में पति-पत्नी गिरफ्तार, ऐसे खुला जालसाजी का... Etawah News: इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ... Bhagalpur Tragedy: भागलपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार! स्कूल जा रहे छात्रों को रौंदा, एक की मौत; 2 क... Saranda Forest News: सारंडा में कुदरत का कहर! CRPF कैंप पर गिरा विशाल पेड़, कोबरा बटालियन का जवान शह... UP Weather Alert: अप्रैल में 'अगस्त' जैसा तांडव! यूपी में आंधी-बारिश ने ली 20 जान, अगले 7 दिन और भार... Jalaun Horror: दोस्ती का खौफनाक अंत! जालौन में दोस्त को मार कर किए शव के टुकड़े, फिर बाड़े में गाड़ ...

Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, हड़कंप

बोकारो: जिले में ट्रेजरी से एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी मामले में नया खुलासा हुआ है. जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 25 माह में 63 बार निकासी हुई, जिसके तहत 3 करोड़ 15 लाख से आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार 7 रुपया हो गया है. बोकारो एसपी ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और 25 माह से पहले हुई निकासी की भी जांच की जाएगी.

लेखापाल की पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

दरअसल, एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी का मामला सामने आया था. बोकारो एसपी ने इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित पुलिस उपाधीक्षक को जांच करने का निर्देश दिए. इसके बाद जांच के तहत लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी के संदर्भ में पूछताछ की गई. शुरुआत में लेखापाल ने साफ तौर से इनकार कर दिया कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है और न ही विपत्र हस्ताक्षर कराकर ट्रेजरी भेजा गया है.

इसके बाद e-Kuber DDO Level Bill Management System, Govt. of Jharkhand पोर्टल पर जांच की गई. जांच करने पर पता चला कि SWN/POL/291 को वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में हवलदार उपेन्द्र सिंह के नाम से वेतन मद में कुल 25 माह (नवंबर 2023 से मार्च 2026 तक) में 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपये की फर्जी तरीके से खाता संख्या-42945898462 में निकासी की गई है.

लेखापाल की पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई थी राशि

जिसके बाद लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से फिर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली. उन्होंने बताया कि हवलदार उपेन्द्र सिंह जुलाई माह के साल 2016 में सेवानिवृत हो चुके थे. पोर्टल में उनके जन्म तिथि एवं खाता संख्या को एडिट कर उनके नाम से विगत तीन वित्तीय वर्षों में उनके द्वारा 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी कर खाता संख्या-42945898462 में ट्रांसफर की गई. यह खाता उनकी पत्नी अनु पाण्डेय की है.

इस घटना के तहत लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया. साथ ही लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी लेखपाल कौशल कुमार पाण्डेय 2018 से बोकारो में विभाग में कार्यरत है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस 25 महीने के जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा और पिछले साल की भी जांच की जाएगी तो उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच की जानी है.

ट्रेजरी में पैसे निकालने को लेकर कई गड़बड़ियां हैं, जिन्हें ठीक करने की जरूरत है. इस पूरे प्रोसेस के लिए लेखापाल की ज़िम्मेदारी थी. लेखापाल के साइन के बाद ही DDO के साइन होती थी. इस बीच कई अधिकारियों को बदला भी गया है. बोकारो SP ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.