Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...

Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सरगुजा/एमसीबी : अंबिकापुर के महामाया प्रवेश द्वार के पास हुई महिला की निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में उस समय अहम सफलता मिली, जब एक वायरल फोटो के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा. इस सुराग को गंभीरता से लेते हुए चिरमिरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और जिला अस्पताल एमसीबी के आसपास घेराबंदी कर दी. पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.

अंबिकापुर पुलिस के हवाले आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए अंबिकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. अंबिकापुर पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से उन्हें काफी राहत मिली है और न्याय मिलने की उम्मीद जगी है.

वायरल फोटो के आधार पर हमें आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली थी. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आगे की कार्रवाई के लिए उसे अंबिकापुर पुलिस को सौंप दिया गया है-विजय सिंह, थाना प्रभारी चिरमिरी

कौन है आरोपी ?
महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई थी. आरोपी महिला के घर भी आता जाता था, दोनों साथ में कबाड़ भी बीना करते थे. आरोपी सूरजपुर जिले के प्रतापपुर का निवासी है और 7 साल से अंबिकापुर में रह कर कबाड़ बीनता था. वारदात के बाद उसकी अंतिम CCTV फुटेज अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन के पास मिली थी. जिसके बाद पुलिस ड्रोन से आरोपी को तलाश रही थी. आईजी और एसपी ने आरोपी पर 35 हजार के इनाम की घोषणा की थी.

कब हुई थी हत्या ?
आपको बता दें कि अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे मटन शॉप में 3 अप्रैल की रात महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. महिला के पसली की 12 हड्डियां टूटी हुई थी और फेफड़े और दिल फट गए थे. सिर में गहरे चोट के निशान थे. हत्या के बाद आरोपी की शिनाख्त कर ली गई थी लेकिन वो फरार हो गया था. अब जाकर घटना के आठवें दिन चिरमिरी से आरोपी पकड़ा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.