Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP में 32 IAS अफसरों के तबादले: अभिषेक चौधरी बने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद

Under-20 National Wrestling: भिलाई में राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का आगाज, ‘विश्व कुश्ती में दिखेगा भारतीय बेटियों का दम’

भिलाई : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पोलो ग्राउंड में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का भव्य शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन शरण सिंह और WFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह भी उपस्थित हुए. इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और सर्विसेज के 1100 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. खिलाड़ियों के साथ 198 कोच और मैनेजर भी इस आयोजन का हिस्सा है.

पहली बार छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयोजन

पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित इस बड़े खेल आयोजन ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन ओलंपिक कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किया. इस दौरान कुश्ती संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे.

कम समय में शानदार व्यवस्था

विशालकाय डोम शेड में आयोजित इस प्रतियोगिता ने आधुनिक सुविधाओं के अभाव के बावजूद शानदार व्यवस्था का उदाहरण पेश किया. हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया.

कुश्ती भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने वाला प्रमुख खेल है. पहले जापान की महिलाओं का दबदबा कुश्ती में हुआ करता था.लेकिन अभ कुश्ती में भारतीय महिलाओं की तूती बोलती है- बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व अध्यक्ष, WFI

इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में हो रही है. उन्होंने बताया कि जिले में बड़े इनडोर स्टेडियम की कमी के बावजूद बेहतर आयोजन की कोशिश की गई है और भविष्य में खेल मंत्री से स्थायी स्टेडियम और ऑडिटोरियम की मांग की जाएगी. इस राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल से स्थानीय खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा और अवसर मिलने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.