Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन ... MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में... ड्राइंग रूम में सजाने के लिए लोगों में मची होड़! 1000 साल पुरानी इन 2 मूर्तियों की रिप्लिका ने तोड़े... Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह

Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, पड़ोसियों की सूझबूझ ने ऐसे बचाया

Noida News: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसायटी से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दो बुजुर्ग महिलाओं और एक MBBS छात्रा को पूरे 6 दिनों तक अपने जाल में फंसा कर रखा और उनके लाखों रुपए की ठगी की. इस दौरान तीनों इतनी डरी-सहमी रहीं कि उन्होंने किसी से संपर्क तक नहीं किया.

जानकारी के मुताबिक ठगों ने फोन कॉल के जरिए खुद को सरकारी एजेंसी और पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं को डराया. उन्हें कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है. इसके बाद लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए उन पर नजर रखी गई, जिससे वह पूरी तरह मानसिक दबाव में आ गईं.

आरोपियों ने ठगे लाखों रुपए

ठगों ने पहले पीड़ितों से एक लाख रुपये ठग लिए. इसके बाद उनसे दो लाख रुपये की मांग और की. इस दौरान ठग लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए थे और महिलाओं को किसी से बात न करने की धमकी दे रहे थे.

कैसे बचीं महिलाएं?

मामले का खुलासा तब हुआ जब सोसायटी में रहने वाले पड़ोसियों ने देखा कि महिलाएं कई दिनों से फ्लैट से बाहर नहीं निकली हैं. इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत सोसायटी की AOA को सूचना दी.

AOA टीम सिक्योरिटी स्टाफ के साथ फ्लैट पर पहुंची. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, लेकिन जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. महिलाएं बेहद डरी हुई हालत में थीं.

MBBS छात्रा भी ठगों के जाल में फंसी

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक MBBS छात्रा भी साइबर ठगों के नियंत्रण में थी. बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज के प्रैक्टिकल के लिए जाती थी, लेकिन उसके हर कदम पर ठग नजर रख रहे थे.

यहां तक कि जब छात्रा कॉलेज जाती थी, तब उसकी मां को कार में बैठाकर फोन पर डिजिटल अरेस्ट में रखा जाता था. ठगों ने तीनों को इस कदर डरा दिया था कि वह पूरी तरह उनके निर्देशों पर चल रही थीं.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं से बातचीत की. पुलिस ने उन्हें समझाया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और यह पूरी तरह साइबर ठगी का नया तरीका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.