Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

Weather Update Today: दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुँचेगा पारा, 10 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; जानें अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. एक ओर जहां उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है. राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर अब शुरू होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान करेगी. आने वाले सात दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है . इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस होगी.

पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. 15 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं, 15 से 17 अप्रैल के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा. इन इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में 15 से 18 अप्रैल के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 15 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 15 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. बर्फबारी भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा.

17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक और 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश के आसार

पूर्वी भारत में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. 15 से 18 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 15 से 17 अप्रैल के बीच इसी तरह का मौसम बना रहेगा. ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल के दौरान बारिश का अनुमान है. 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

कर्नाटक में 15 और 16 अप्रैल को अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने का ट्रेंड जारी रहेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में 15 से 18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मध्य और पूर्वी भारत में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान है. महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.