Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Direct Link और टॉपर्स लिस्ट

MP Board MPBSE 10th-12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) यानी मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंतजार खत्म होने वाला है. MPBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके तहत 15 अप्रैल यानी आज सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव एक प्रेस कांफ्रेंस में 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे. इसके साथ ही वह टॉपर्स के नामों को भी ऐलान करेंगे. MPBSE की तरफ से रिजल्ट जारी करने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. अब बस आधिकारिक ऐलान होना है.

आइए जानते हैं कि MP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 का ट्रेंड कैसा रहा है. जानेंगे कि इस साल कितने स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम दिए थे. जानेंगे कि कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में 76.22% स्टूडेंट्स पास हुए थे. MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में6 मई को जारी किया गया था, जिसमें 76.22% स्टूडेंट्स पास हुए थे. 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियां लड़कों से आगे रही थी. 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% रहा था तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% रहा था.

MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियां रही थीं आगे

MP बोर्ड ने 6 मई 2025 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था. एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 74.48% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिसमें सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया था. 2024 की तुलना में 2025 में 9 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.