Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में ... Postmaster Suicide: सट्टे के कर्ज में डूबे पोस्टमास्टर ने दोस्त के घर दी जान, लेनदारों के दबाव में ख... Himachal Weather Update: हिमाचल में कहीं बर्फबारी तो कहीं कड़ी धूप, पर्यटकों के लिए अगले 3 दिन हैं स... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, 3 साल की बेटी को फंदे से लटकाने के बा... Chardham Yatra Weather Update: चारधाम यात्रा के बीच मौसम का अलर्ट, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी की... Owaisi in Gujarat: बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं कांग्रेस जिम्मेदार, ओवैसी बोले- बीजेपी को सिर्फ AIMIM... UP IAS Transfer List 2026: यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अफसरों के तबादले; 15 जिलों... Kanpur Double Murder: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, कातिल पिता का कबूलनामा- 'रात 2:30 बजे तक ज... Weather Update: यूपी में 45 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में लू का अलर्ट; जानें बिहार, राजस्थान और एमप... साजिश या हादसा? अजित पवार डेथ केस में रोहित पवार की 'जीरो एफआईआर' ने बढ़ाई हलचल, अब CID और AAIB मिलक...

भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: ‘बिना जनगणना के महिला आरक्षण लागू करना धोखा है, यह सामाजिक न्याय के खिलाफ’

सक्ती: वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वालों संख्या बढ़कर 24 हो गई है. रविवार को एक मजदूर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक मजदूर का नाम मनीष कुमार था. मजदूर मनीष कुमार पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले थे. वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल हुए 10 मजदूरों का अभी भी इलाज जारी है. घायलों में तीन की हालत गंभीर है. गंभीर रुप से घायल मजदूरों की डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वहीं एक घायल मजदूर को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है. सभी घायलों का इलाज रायपुर और रायगढ़ के अस्पतालों में चल रहा है.

14 अप्रैल को हुआ था बॉयलर फटने से हादसा

मंगलवार 14 अप्रैल को सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ पावर प्लांट के अंदर बॉयलर में ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में प्लांट में काम कर रहे 35 कर्मचारी चपेट में आए थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 4 मजदूरों ने दम तोड़ दिया था. वहीं 15 मजदूर गंभीर रुप से झुलसे थे. जिनका इलाज बर्न केयर यूनिट में चल रहा था.

हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

कंपनी की ओर से सभी मृतक परिवार को 35-35 लाख और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया है. वहीं सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जा रही है. पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार दिए जा रहे हैं.

प्रबंधन के खिलाफ दर्ज की गई है FIR

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. कांग्रेस पार्टी ने भी इसे बड़ी लापरवाही करार देते हुए कहा है कि ये उप्पादन क्षमता को बढ़ाने के चक्कर में मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.