Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क... LPG Crisis: 'अब नहीं आऊंगा दोस्त...' सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीड...

Jharkhand News: भीषण गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से की स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग

रांची: झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों के समय में बदलाव या अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है. इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई की अपील की है.

झारखंड में गर्मी का प्रकोप

उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. खासकर स्कूली बच्चों पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और अत्यधिक थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. एसोसिएशन ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों के समय में तत्काल बदलाव करते हुए इसे सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चे तेज धूप और लू से बच सके. इसके अलावा अत्यधिक प्रभावित जिलों में कुछ दिनों के लिए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई है.

सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं करने की मांग

अभिभावक एसोसिएशन सदस्य अजय राय ने कहा कि स्थानीय तापमान और परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन को भी निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए, ताकि स्थिति के अनुसार उचित कदम उठाए जा सके. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए.

शिक्षा मंत्री और डीसी को भेजा है ज्ञापन

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के शिक्षा मंत्री और रांची के उपायुक्त को भी भेजी है, ताकि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लिया जा सके. मौजूदा हालात में दोपहर की गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम लेने जैसा है. सरकार को इस पर तुरंत संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए बच्चों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है. सरकार यदि समय रहते कदम उठाती है तो इससे हजारों अभिभावकों को राहत मिलेगी.

एसोसिएशन को उम्मीद है कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर स्थिति को समझते हुए जल्द ही ठोस और सकारात्मक निर्णय लेंगे, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.