Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ...

भारी पड़ा ‘बादाम’ का शौक! वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन, संपदा अधिकारी LP बंजारे और पुन्नम बंजारे को पद से हटाया

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बड़ी कार्रवाई हुई है. तिफरा कार्यालय के अधिकारी को बादाम देने और फाइल दबाने के आरोप वाला वीडियो वायरल होने के बाद संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे पर एक्शन लिया गया है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपनी समस्या बताते हुए वीडियो बनाया और उसे वायरल किया. वायरल वीडियो में युवक अधिकारी की टेबल पर बादाम गिराकर कह रहा है, ”आप ये बादाम खाएं और मेरी खोई हुई फाइल खोजकर निकालें.”

वायरल वीडियो ने कराया लाइन अटैच

युवक का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ जिला प्रशासन की टीम हरकत में आ गई. जिन अफसरों पर फाइल दबाने का आरोप युवक ने लगाया था, उन अफसरों पर अब गाज गिरी है. विभाग ने कार्रवाई करते हुए संपदा अधिकारी एल.पी.बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे मुख्यालय अटैच कर दिया है.

ACTION AGAINST 2 OFFICERS

जानिए क्या है विवाद की असली वजह

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली से परेशान एक युवक तरूण साहू ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया था. पीड़ित तरूण ने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा, मैंने करीब एक वर्ष पहले ईडब्ल्यूएस श्रेणी का एक फ्लैट रिसेल में खरीदकर उसकी विधिवत रजिस्ट्री करवाई थी. रजिस्ट्री के तुरंत बाद मैंने नामांतरण के लिए अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे. आम तौर पर नामांतरण की प्रक्रिया 1 से 2 महीने में पूरी हो जाती है, लेकिन 7 महीने तक उसके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.”

बादाम देकर कहा इस खाकर फाइल खोजें मिल जाएगी

पीड़ित ने कहा कि जब वह कार्यालय जानकारी लेने पहुंचा, तो संबंधित अधिकारी पूनम बंजारे ने बताया कि नामांतरण तो हो चुका है, लेकिन फाइल नहीं मिल रही है. पीड़ित का कहना है कि पिछले कई महीनों से वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे यही जवाब मिलता है कि फाइल खो गई है या तलाश की जा रही है. इस दौरान वह 50 से अधिक बार दफ्तर आ चुका है, जिससे उसका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है. जब भी ऑफिस जाता उसे वही जवाब मिलता तो उसने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया. वह 500 ग्राम बादाम खरीदकर कार्यालय पहुंचा और अधिकारी को देते हुए कहा कि इसे खाने से उनकी याद्दाश्त तेज हो जाएगी और शायद उन्हें उसकी फाइल का पता चल जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.