Faridabad News: फरीदाबाद में बेकाबू सांड का आतंक, हमले में एक व्यक्ति की मौत; भारी मशक्कत के बाद पकड़ा गया जानवर
फरीदाबाद: शहर के व्यस्ततम सेक्टर-16ए बाजार में शनिवार देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू सांड ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया। इस दर्दनाक घटना में सांड की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बाजार में मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांड अचानक हिंसक हो गया और उसने बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों और राहगीरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सांड के हमले से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। सांड ने कई लोगों को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें जमीन पर पटक दिया।
पुलिस और बजरंग दल ने मोर्चा संभाला
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता निशांत माथुर भी अपनी टीम के साथ सहायता के लिए वहां पहुंचे। पुलिस और कार्यकर्ताओं ने मिलकर काफी मशक्कत की और सांड को घेरकर काबू में करने का प्रयास किया। लंबी जद्दोजहद के बाद सांड को नियंत्रित किया जा सका और इलाके को सुरक्षित घोषित किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.