Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. यहां स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई. हालांकि समय रहते पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई.

जानकारी के मुताबिक,स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी. फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया में थी. तभी विमान के एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई. स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रद्द कर दिया और आपातकालीन निकासी करनी पड़ी.

हादसे में 6 यात्री घायल

बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरलाइन के अनुसार, कुछ यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से बाहर लाया गया, क्योंकि वे स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाल लिया.

विमान में कुल 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे

अधिकारियों ने बताया कि एयरबस ए330 विमान संख्या एलएक्स147 ने सुबह 1.08 बजे उड़ान भरना शुरू किया, तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और आग लग गई. राहत की बात यह है कि विमान के सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. विमान में कुल 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे.

SWISS एयरलाइन ने जारी किया बयान

SWISS एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना दिल्ली में हुई. यह विमान Airbus A330 था. विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे. एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी है. बयान में बताया गया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, रात करीब 1 बजे, विमान के एक इंजन में समस्या आ गई. इसके बाद पायलट ने सुरक्षा के तौर पर उड़ान रोक दी और विमान को खाली कराने का फैसला लिया.

बयान में आगे कहा गया है किएयरलाइन की स्थानीय टीम यात्रियों की मदद कर रही है और उनके लिए नई फ्लाइट या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. सभी यात्रियों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है. वहींयात्रियों को जल्द आगे की यात्रा के विकल्प देने की कोशिश की जा रही है. एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी.तकनीकी विशेषज्ञ दिल्ली आकर विमान की जांच करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.