Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े ता... Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे ... Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी Crime Update: एक्टिवा पर आए नकाबपोश चोर ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पू... Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई... Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेर... Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- 'ये डर है या घमं... Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार

मोगा: मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में घरेलू विवाद के चलते एक महिला को उसके पति द्वारा हथौड़े से हमला कर बुरी तरह घायल किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि घोलिया खुर्द निवासी महिला अमनदीप कौर को उसके पति द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल किया गया है, जो सिविल अस्पताल मोगा में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए। जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर ने अपने पति पर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके पति जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता भी अस्पताल में उसका पता लेने के लिए पहुंचे और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से गुहार लगाई कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिया जाए और कथित आरोपी को जल्द काबू किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.