Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे ... Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी Crime Update: एक्टिवा पर आए नकाबपोश चोर ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पू... Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई... Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेर... Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- 'ये डर है या घमं... Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को ल...

Chhattisgarh News: बलरामपुर के जंगल में बुजुर्ग महिला का मिला शव, महुआ बीनने घर से निकली थी मृतका

बलरामपुर: त्रिकुंडा के नवाडीह गांव के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई मिली. महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे. बुजुर्ग महिला महुआ चुनने जंगल गई थी.

महुआ चुनने जंगल गई बुजुर्ग महिला की मिली लाश

बुजुर्ग महिला की पहचान सुकेशी कोड़ाकु के रूप में हुई है, जो नवाहीड के जंगल किनारे स्थित मोरनीयापारा में कोड़ाकु समाज की बस्ती में रहती थी. महुआ सीजन होने के कारण वह उसे बीनने के लिए जंगल में गई थी. लेकिन जंगल गए कुछ लोगों ने महिला को जंगल में पड़ा हुआ देखा, पहले लोगों को लगा कि महिला बेहोश होकर गिर गई होगी, जिसे होश में लाने की कोशिश की गई. लेकिन काफी देर होने के बाद भी जब महिला नहीं उठी जिसके बाद गांव के दूसरे लोगों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है.

बलरामपुर पुलिस कर रही जांच

बुजुर्ग महिला की संदेहास्पद मौत के बाद इसकी सूचना त्रिकुंडा पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटना स्थल की जांच की. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

सभी एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा- जवाहर तिर्की, उप निरीक्षक

परिवार में पसरा मातम

महुआ चुनने घर से जंगल गई महिला की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार के लोग पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.