Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिलोच में एक युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने हथौड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दो महीने पहले विवाद हुआ था : मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर बिलोच निवासी 19 वर्षीय मनीष का करीब दो महीने पहले गांव के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि ये विवाद उसकी बहन पर कमेंट करने और रास्ते में परेशान करने को लेकर हुआ था. उस समय परिवार और गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन आरोपी युवक रंजिश रखने लगे थे.

हथौड़े, लाठी-डंडे से हमला : रविवार सुबह करीब 10 बजे मनीष गांव में एक नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था. आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही अभिषेक, सनी, सरजीत उर्फ कल्लू और हर्ष वहां पहुंचे और उसे दुकान के अंदर से बाहर खींच लिया. इसके बाद चारों ने हथौड़े और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया. हमले में मनीष के पैर में फ्रैक्चर हो गया और हाथ में भी चोटें आई हैं.

घायल अस्पताल में भर्ती : घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं सदर थाना पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.