Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा... Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्...

Jagadguru Rambhadracharya: ‘छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद नहीं, राम गाथा सुनाई देगी’, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

जांजगीर चांपा: शिवरीनारायण के पास ग्राम तेंदुआ धाम में शबरी के राम पर आधारित राम कथा में सीएम विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ पहुंचे और श्री रामभद्राचार्य का स्वागत कर आशीर्वाद लिया.

तेंदुआ धाम में भव्य श्री राम मंदिर और राम कथा

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जांजगीर चांपा के तेंदुआ गांव में साल 2023 में राम मिलेंगे आश्रम की नींव रखी थी. इसके बाद यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. यह स्थान रामवनगमन पथ से जुड़ा हुआ है, जिससे इसे एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. सोमवार से यहां 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया. कथा स्थल में श्री राम जनकी मंडपम, हनुमत प्रवेश द्वार, गौ मंदिर, हरवंश आयुर्वेद औषधालय का वैदिक पाठ कर लोकार्पण किया गया

तेंदुआ धाम में सीएम विष्णुदेव साय

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि सदैव भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है. उन्होंने वनवास काल में भगवान श्रीराम के आगमन और माता शबरी की अद्भुत भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने आस्था, समर्पण और विश्वास की अनूठी परंपरा को सहेज कर रखा है. सीएम ने कहा कि तेंदुआधाम आज धार्मिक और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु एक साथ श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अत्यंत सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि एक ही मंच से कई संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होना विशेष अनुभव है.

“छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म, धर्मांतरण के लिए कड़े कानून”

सीएम विष्णुदेव साय ने रामचंद्र के ननिहाल को नक्सल मुक्त और धर्मान्तरण के लिए कड़े कानून बनाने की जानकरी भी दी. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और जवानों के अदम्य साहस से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है. राज्य में शांति, विकास और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” यहां की संस्कृति और जीवन मूल्यों की सच्ची पहचान है.सीएम ने धर्मान्तरण के लिए कड़े कानून बनाने की जानकरी भी दी.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई

वहीं जगद्गुरु ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अमित शाह की दूरदृष्टि से अब छत्तीसगढ़ में नक्सवाद नहीं पनपेगा. अब यहां मर्यादा पुरुषोतम श्री राम के मंगलमय गाथा सुनी जाएगी. यहां के बच्चे राम नाम का गुणगान करेंगे.

कई मठों और अखाड़ों के पहुंच संत

कार्यक्रम में अयोध्या राम मंदिर के जगदगुरु वासुदेवानंद महराज, उत्तर प्रदेश के किन्नर सनातन अखाड़ा टीना मां भी कार्यक्रम में पहुंची. शिवरीनारायण मठ मंदिर और दुधाधारी मठ के सर्वराकार कार महंत राम सुंदर दास भी कथा में शामिल हुए. शवरी देखि राम गृह आए विषय पर कथा की शुरुआत की गई. जगद्गुरु रामभद्राचार्य के द्वारा एक ही विषय में किये जा रहे राम कथा का 15 हजार पन्नों का शास्त्र भी लिखा जाएगा.

कलिंग शैली में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण

राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि यह स्थल माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण में स्थित है, जहां कलिंग शैली में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. आश्रम में औषधालय, वैदिक विद्यालय, गौ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गीता वाटिका, शबरी रसोई और निर्धन कन्या विवाह जैसी अनेक सामाजिक-धार्मिक पहल संचालित हो रही हैं. कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों – दिव्यांगजन, रक्तदाता, कुष्ठ रोगी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित विशेष दिवस भी आयोजित किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.