Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 मई? जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और... Uneven Skin Tone: कहीं डार्क तो कहीं ब्राइट है चेहरे की रंगत? इन असरदार तरीकों से पाएं एक समान निखार Siwan Encounter: पूर्व MLC के भांजे की हत्या का बदला! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू यादव ढेर Pune Crime Update: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव... Mohan Bhagwat Statement: 'सेवा कर्तव्य है, उपकार नहीं', मोहन भागवत बोले— आदिवासियों ने विदेशी आक्रमण... Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना 'डेथ ट... UP Police News: वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ह... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग

Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा

लखनऊ/मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक, 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। करीब ₹36,000 करोड़ की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ते हुए राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सफर में बचत और कनेक्टिविटी का महाजाल

अभी तक मेरठ से प्रयागराज सड़क मार्ग से जाने में लगभग 11 घंटे लगते थे, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद यह समय घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे यूपी के उन माइक्रो-मार्केट्स को मुख्य धारा से जोड़ेगा जो अब तक कनेक्टिविटी की कमी से जूझ रहे थे।

इन 12 जिलों की चमकेगी किस्मत: एक नजर में

जिला मुख्य लाभ
मेरठ खेल सामग्री और लेदर प्रोडक्ट्स के लिए अब प्रयागराज और लखनऊ तक सीधा बड़ा बाजार मिलेगा।
हापुड़ यहाँ बनने वाला लॉजिस्टिक क्लस्टर (IMLC) व्यापार और स्टोरेज की वर्ल्ड-क्लास सुविधा देगा।
बुलंदशहर 120 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा।
अमरोहा गन्ने और आम के किसानों को दिल्ली-मेरठ के बड़े बाजारों तक तेज पहुंच मिलेगी।
संभल कल्कि विष्णु मंदिर जैसे स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा।
बदायूं बायोगैस प्लांट और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स से औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी।
शाहजहांपुर एयरस्ट्रिप की सुविधा से भविष्य में डिफेंस और कार्गो हब बनने की संभावना।
हरदोई व उन्नाव हरदोई में जमीन की कीमतें 3 गुना बढ़ीं; उन्नाव में नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से रोजगार बढ़ेगा।
प्रतापगढ़ व प्रयागराज प्रतापगढ़ का आंवला अब दिल्ली तक जल्दी पहुंचेगा; प्रयागराज में पर्यटन और उद्योग को बूस्ट मिलेगा।

एक्सपर्ट्स की राय: रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर

संतोष अग्रवाल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अल्फा कॉर्प):

“यह एक्सप्रेसवे यूपी के रियल एस्टेट परिदृश्य को नया आकार देगा। मेरठ एक प्रमुख ‘सैटेलाइट हब’ के रूप में उभरेगा और पूरे कॉरिडोर के किनारे आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग और कीमतों (Capital Value) में भारी उछाल आएगा।”

मनीष माथुर (सीईओ-क्रेन्स, एसीई):

“गंगा एक्सप्रेसवे भारत के अगली पीढ़ी के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। इसमें गति, दक्षता और तकनीक का शानदार तालमेल है, जो देश की लॉजिस्टिक क्षमता को बढ़ाएगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.