Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Elections: '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार'; ममता बनर्जी का बड़ा ... Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी... Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना... Digital Arrest: 'सॉरी डियर हसबैंड...', डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में... Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की 'विदाई'; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इला... Iran Nuclear Row: 'परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़ सकते'; पीस डील के बीच मुज्तबा खामेनेई का बड़ा ... Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्य... Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 8 लोग गंभीर रूप ... Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में दूर-दूर तक दिखीं लपटें, मौके पर दमकल की कई गा...

Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना कैमरे में कैद

रांची: जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान में जा घुसी. जिसमें दवाई खरीदने आए आधा दर्जन के करीब लोग बाल-बाल बच गए. इस हैरत अंगेज की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

क्या है पूरा मामला

रांची के एक मेडिकल दुकान पर एक बड़ा हादसा टल गया. सीसीटीवी से साफ पता चल रहा है कि हादसा कितना भयावाह हो सकता था. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के तिरिल के पास स्थित पटेल मेडिकल हॉल में बुधवार की शाम एक युवती सहित कुछ लोग दवाई खरीदने में व्यस्त थे.

इसी दौरान दवा खरीदकर वापस लौट रही महिला भागते हुए पीछे लौटी और उसके पीछे एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान के पास टकरा गई. इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई. वहीं, कई लोग दवा दुकान के अंदर कूदकर अपनी जान बचाई. मात्र कुछ सेकेंड के अंदर ये हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ.

कार चालक घायल

पटेल मेडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि इस हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है. एक स्कूटी और कार में धक्का लगने की वजह से दोनों क्षतिग्रस्त हो गए.

कैसे हुआ हादसा

इस हादसे के बाद किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अनियंत्रित कार के चालक एक शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि गलती से ब्रेक की जगह उनका पैर एक्सीलेटर पर चला गया. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. शिक्षक द्वारा स्कूटी और कार की मरम्मत करने की बात होने के बाद मामला वहीं सुलझा लिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.