Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम... Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हु... Barnala News: 'स्वयं सहायता' के तंज का असर! बरनाला सदर बाजार में 1.10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण ... Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर... Punjab News: हाई सिक्योरिटी सोसायटी में पूर्व कर्नल के घर बड़ी चोरी; चोरों ने लाखों के कैश पर किया ह... Punjab Farmer Protest: लाडोवाल टोल पर किसानों का कब्जा; अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री, भारी पुलिस बल त... Illegal Mining: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन का तांडव, सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना; प्... Corruption Case: भ्रष्टाचार मामले में नामजद एएसआई (ASI) फरार; विजिलेंस ने शुरू की छापेमारी, जांच तेज Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर; कई लोग घायल

MP News: मध्य प्रदेश के एक और नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। माना जा रहा है कि कारोबारी ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई। जहां निवासी शांति निकेतन टाउनशिप, 62 वर्षीय कारोबारी सुधीर पाटनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुधीर पाटनी हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे और अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन में रहते थे। उनके दोनों बच्चे अमेरिका में सेटल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी बच्चों के पास विदेश जाना चाहती थीं, जबकि पाटनी इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद मानसिक तनाव में आकर सुधीर पाटनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने के कारण पहले एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले एमपी के शिवपुरी जिले में भी एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। कारोबार में व्यापारी के ऊपर कर्ज बहुत बढ़ गया था। जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ज्वेलर्स संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी ने अवैध पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.