Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम... Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हु... Barnala News: 'स्वयं सहायता' के तंज का असर! बरनाला सदर बाजार में 1.10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण ... Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर... Punjab News: हाई सिक्योरिटी सोसायटी में पूर्व कर्नल के घर बड़ी चोरी; चोरों ने लाखों के कैश पर किया ह... Punjab Farmer Protest: लाडोवाल टोल पर किसानों का कब्जा; अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री, भारी पुलिस बल त... Illegal Mining: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन का तांडव, सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना; प्... Corruption Case: भ्रष्टाचार मामले में नामजद एएसआई (ASI) फरार; विजिलेंस ने शुरू की छापेमारी, जांच तेज Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर; कई लोग घायल Haryana Police: रोहतक के महम थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश; पुलिस महकमे में हड...

Ambala-Delhi Highway Crime: नेशनल हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी; फॉर्च्यूनर के शीशे तोड़ परिवार को बनाया निशाना, मांगी फिरौती

अंबाला :  हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर कार को बीच सड़क पर रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में कार में सवार लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मोहड़ा फाटक के पास की है। करनाल जिले के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार करीब 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और रास्ता रोक दिया। वहीं आत्मरक्षा के लिए जब परिवार ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर फॉर्च्यूनर के सभी शीशे तोड़ दिए। अंदर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में रणधीर सिंह की पत्नी, बहू और पोती घायल हो गई।

पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि सोनीपत के एक गिरोह द्वारा उनसे पहले ही करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। अब 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फिरौती मांगी जा रही है। रकम न देने पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.