Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...

Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के साथ मना जश्न

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी TVK शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. रुझान आने के बाद से ही पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है. नवगठित TVK ने राज्य में ऐसा उलटफेर करेगी इसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही हो. TVK रुझानों में 110 सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी के विजय रथ ने सत्तारूढ़ DMK और AIDMK दोनों को पीछे छोड़ दिया. TVK के समर्थकों में का जोश हाई है तो वहीं एक्टर के परिवार में भी जश्न का माहौल है. एक्टर ने साबित कर दिया है कि वो न सिर्फ फिल्मों के सुपर स्टार हैं बल्कि राजनीति में भी धुरंधर हैं.

सोशल मीडिया पर TVK प्रमुख विजय के परिवार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें परिवार के लोगों की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है. परिवार के लोग जश्न में डूबकर जमकर थिरके और अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान एक्टर की मां भी तालियां बजाती नजर आईं.

गाने गाकर कामयाबी का जश्न

इसके साथ ही परिवार के लोगों ने गीत गाकर विजय की इस ऐतिहासिक कामयाबी का जश्न मनाया. परिवार की सभी महिलाओं ने एक साथ तमिल भाषा में गीत गाया. इस दौरान विजय की मां शोभा भी बेटे की खुशी में गाने गाती नजर आईं.

मां और पिता ने जाहिर की खुशी

मीडिया से बात करते हुए विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि वो TVK के इस प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. वहीं पिता एसए चंद्रशेखर ने भी बेटे की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शोभा विजय की सिर्फ मां ही नहीं बल्कि उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक भी हैं.

‘यह एक बहुत बड़ी जीत है…’

एक्टर विजय की चचेरी बहन ने कहा कि वो एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा ‘हमें विश्वास है कि वो सभी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. अपने अंतिम भाषण में विजय ने कहा था कि लोग मुझ पर बहुत भरोसा करते हैं. चुनाव से पहले उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वे उसे पूरा करके ही रहेंगे. यह एक बहुत बड़ी जीत है’.

पार्टी मुख्यालय में समर्थकों ने बांटी मिठाई

वहीं TVK के समर्थक भी पार्टी के इस प्रदर्शन पर काफी उत्साहित नजर आए. जैसे ही रुझान सामने आए चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान कार्यकार्ताओं ने मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया.

‘विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे’

चेन्नई में पार्टी के एक समर्थक ने कहा ‘मैं विजय का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. हम यहां उनका समर्थन करने आए हैं. हम अभी आगे चल रहे हैं. हमें 130 से अधिक सीटों की उम्मीद है. हमें विजय पर बहुत गर्व है. हर कोई बदलाव चाहता है. यह एक सुनामी की तरह है. विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे’.

तमिलनाडु में TVK का शानदार प्रदर्शन

तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराए गए थे. राज्य में DMK और AIDMK के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. उनकी पार्टी सूबे के बड़े-बड़े दिग्गजों को शिकस्त देती नजर आ रही है. TVK लगातार 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं दूसरे नंबर पर DMK और AIDMK तीसरे नंबर पर है. TVK जिस तरह से रुझानों में आगे चल रही है, उससे वहां उसकी सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.