Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश को मिले 24 नए विशेषज्ञ डॉक्टर... जानें कितना मिलेगा वे... Haryana Politics: 'धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर', दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्... Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा... Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था... Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ... Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ...

Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना है खतरा?

डच क्रूज पर 3 लोगों की मौत के बाद हंतावायरस की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. 23 देशों के लोगों पर इस वायरस का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, यह दावा किया जा रहा है कि जिस क्रूज से यह वायरल फैला है, उसमें कम से कम 23 देशों के 149 लोग शामिल हैं. इसके अलावा वो क्रूज ब्राजील, अंगोल, स्पेन जैसे देशों के तटों पर रुक चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस वायरस का खतरा भारत को भी है?

पहले हंतावायरस के बारे में जानिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस कृदंतो से फैलता है. यह वायरसों का एक समूह है, जो आम इंसान के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. यह वायरस हैन्टाविरिडे परिवार से संबंधित हैं. हंतावायरस सीधे तौर पर इंसान के फेफड़े और हृदय को डैमेज करता है.

दक्षिण अमेरिका में इस प्रजाति का एंडीज वायरल काफी ज्यादा कोहराम मचा रहा है. WHO का कहना है कि वहां पर एंडीज वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस से हर साल 10,000 से लेकर 100,000 से तक लोग संक्रमित होते हैं.

वायरस की चपेट में आने के एक से आठ सप्ताह बाद संक्रमित व्यक्ति में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं. इनमें आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी लक्षण जैसे पेट दर्द, मतली या उल्टी शामिल हैं.

भारत को इस वायरस से डरने की जरूरत है?

इस वायरस की तुलना कोरोना वायरस से भी हो रही है. कहा जा रहा है कि दक्षिण अमेरिका में यह कोरोना की तरह पांव पसार सकता है. हालांकि, भारत के लिए यह वायरस फिलहाल कोई खतरा नहीं है. इसके 2 कारण हैं.

1. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस वायरस से आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. उनके लिए यह कोई बड़ा खतरा नहीं है. एशिया में यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है.

2. जिस क्रूज के कारण इस वायरस की चर्चा है. वो भारत से काफी दूर के रास्ते से होकर गुजरा था. भारत से क्रूज का कोई संपर्क नहीं हु्आ. जो 23 देश इसकी जद में है, वो भी भारत से दूर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.