Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के नाम फाइनल

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट में JDU कोटे से 12 विधायकों का मंत्री बनना तय हो गया है. बस अब औपचारिक ऐलान बाकी है. बताया जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से लेकर जमा खान तक नाम फाइनल है. इसके अलावा कई ऐसे नाम भी हैं जो पहले नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई बड़ी बैठक के साथ 12 विधायकों को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है. JDU के संभावित मंत्रियों की सूची में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, शीला मण्डल, मदन सहनी, सुनील कुमार, रत्नेश सदा, जमा खान, बुलो मण्डल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत शामिल हैं. श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान और सुनील कुमार का नाम शामिल है. ये सभी पिछली नीतीश कैबिनेट में भी मंत्री थे.

नए चेहरे जो JDU कोटे से पहली बार बनेंगे मंत्री

इसके अलावा, नए चेहरों में शीला मंडल, रत्नेश सदा, निशांत कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल और भगवान सिंह कुशवाहा का नाम भी चल रहा है. इनमें से रत्नेश सदा और भगवान सिंह कुशवाहा पूर्व में मंत्री रह चुके हैं. इसमें निशांत कुमार शीला मंडल, दामोदर रावत और बुलो मंडल पहली बार मंत्री बनेंगे. जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभावित मंत्रियों की सूची बुधवार को पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है. नीतीश की फाइनल मुहर के बाद जो सूची रहेगी, वे नेता गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. संजय झा और ललन सिंह ने निशांत का नाम भी इस सूची में रखा है.

नीतीश के बाद सम्राट कैबिनेट में भी पुराने चेहरे रिपीट

माना जा रहा है कि निशांत को मंत्री के साथ-साथ अहम मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक इस पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब सरकार का गठन हुआ था, उस समय मंत्री बनाए गए जेडीयू के सभी चेहरों को सम्राट मंत्रिमंडल में भी रिपीट किया जाएगा. किसी का नाम ड्रॉप नहीं किया जा रहा है.

भाजपा और जदयू की हिस्सेदारी बराबर, चिराग को दो पद

सम्राट कैबिनेट में 16-16 पद भाजपा और जेडीयू के पास रहेंगे. दो पद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास के रहेंगे. वहीं, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से एक-एक मंत्री होंगे. जदयू कोटे से दो-तीन पद खाली रखे जा सकते हैं. गुरुवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में नीतीश की पार्टी से 10-12 नेताओं को शपथ दिलाए जाने की चर्चा है. पार्टी के दो नेता पहले ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.