Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

ग्वालियर। मेला ग्राउंड के पास बने चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। ये आग गार्डन में टीनशेड से बने स्टोर में लगी थी, जिसमें सजावट का सामान रखा था।

 

एक किमी दूर से नजर आया गाढ़ा काला धुआं

थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैली और गाढ़ा काला धुआं एक किमी दूर से भी उठता नजर आया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और तीन गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में कर लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

स्टोर धू-धू कर जलने लगा

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर गार्डन में बुधवार को कोई कार्यक्रम नहीं था। दोपहर के समय अचानक ही गार्डन में बने ओपन स्टोर में आग लग गई। इस ओपन स्टोर में गार्डन को सजाने का सामान जैसे पर्दे, आर्टिफिशियल सेट आदि रखे थे। इस सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और स्टोर धू-धू कर जलने लगा। व्यस्त मार्ग होने के कारण राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.