Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Politics: 'धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर', दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्... Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा... Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था... Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ... Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर...

Jharkhand Politics: आम जनता के मुद्दों पर BJP और JMM आमने-सामने; जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: जिले में भाजपा और जेएमएम आम जनता के मुद्दे को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमने-सामने जोरदार प्रदर्शन किया और एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया. झारखंंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में बिजली, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा की लचर व्यवस्था से जनता परेशान है. स्वास्थ्य विभाग ICU में है.

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि देश की जनता मंहगाई से दब रही है. जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्त्ता मिट्टी के घड़े के साथ और जेएमएम कार्यकर्त्ता लकड़ी के साथ प्रदर्शन किया. सत्ता और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय में पुलिस बल की तैनाती की गई.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था और गहराते पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में है. गांव से लेकर शहर तक अनियमित बिजली आपूर्ति, ठप जलापूर्ति योजना और चरमराई चिकित्सा व्यवस्था से जनता परेशानियों का सामना कर रही है. उन्होंने कहा कि बिजली की खराब व्यवस्था के कारण आए दिन अस्पताल में मरीजों की मौत हो रही है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग ICU में चला गया है.

वहीं, जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण बृहत जलापूर्ति योजना का जिक्र करते हुए बताया कि 2018 में सप्लाई पानी देना था, लेकिन आज तक योजना धरातल पर नहीं उतारा गया. इससे साफ पता चलता है वर्तमान सरकार जनहित सुविधाओं में विफल है. वहीं बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद बढ़ती हिंसक घटनाओं पर कहा कि पूर्व सरकार के गुर्गे द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन शपथ ग्रहण होते ही बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह कठोरता से लागू होगी.

इधर, जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जेएमएम के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. आम जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है, रसोई गैस की भी कीमत बढ़ती जा रही है. केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.