Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Accident: लुधियाना में 'मौत का गोला' बना रुई से भरा ट्रक; धूं-धूं कर जलती आग ने मचाया तांडव... Sandeep Pathak Case: AAP छोड़ BJP में गए सांसद संदीप पाठक को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को ज... Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, ज... Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीट... Ambala Development: अंबाला को मिली 2 ऐतिहासिक सौगातें; एयरपोर्ट और 1857 शहीद स्मारक बनकर तैयार, अब स... Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, ... Haryana Govt Decision: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जारी किए गए ... Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी; 9.76 लाख महिलाओं के खातों में... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके म... Haryana Elections: "वोट दो, शादी करवाऊंगी!" हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या...

Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला रेता

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चंदननगर इलाके में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती और आरोपी दिलीप राठौड़ एक ही मॉल में काम करते थे. नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में तनाव काफी बढ़ गया था.

युवती के घर पहुंचा और विवाद के बाद किया हमला

घटना के दिन युवती घर पर अकेली थी. उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई. आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.

भाई जल्दी घर आ जाओ, लड़के ने मुझे मारा है

हमले के बाद घायल युवती ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया. उसने फोन पर अपने भाई से कहा जल्दी घर आ जाओ, एक लड़के ने मुझे मारा है. मेरे गले से आवाज नहीं निकल रही. बताया जा रहा है कि उसने अपने भाई को वीडियो कॉल भी किया था. वीडियो कॉल में बहन को खून से लथपथ देखकर भाई घबरा गया और तुरंत घर पहुंचा. तब तक आसपास के लोग और रिश्तेदार भी वहां पहुंच चुके थे. परिजनों ने घायल युवती को पहले ससून अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो युवती बोलने की हालत में नहीं थी. इसके बाद उसने इशारे से कागज और पेन मांगा और आरोपी दिलीप राठौड़ का नाम लिखा. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.