Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Housewife's Contribution to Economy: गृहिणियों का योगदान राष्ट्र निर्माण में कितना? जानें क्यों जरूर... Malnutrition in MP: सरकारी दावों की खुली पोल; NFHS-6 रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में कुपोषण का स्तर बढ़ा,... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 30 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी; तापमान ... Madhya Pradesh Politics: नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस हुई आक्रामक; जीतू पटवारी के नेतृत्व में भ... Ujjain Somvati Amavasya: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर शिप्रा तट पर उमड़ा जनसैलाब, बना मिनी कुंभ जै... Kanha National Park News: कान्हा नेशनल पार्क में बाघ का हमला; फायर वॉचर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम Balaghat Crime News: बालाघाट में विधवा महिला की निर्मम हत्या; प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर दिय... Sheopur Weather Update: श्योपुर में आंधी-तूफान का तांडव; 60 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने उड़ाए घर, ... Indian Railways News: रेलवन सुपर ऐप पर टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब यात्रियों को नहीं मिलेगी ... Shivpuri News: शिवपुरी में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड

भिंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऊर्जा बचाने की अपील के बाद मध्य प्रदेश में कई स्तर पर प्रयास देखे जा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है लेकिन भाजपा के कुछ नेता बाज नहीं आ रहे हैं। भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव बुधवार को समर्थकों के साथ 120 गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में पहुंचे। सज्जन सिंह यादव मौ क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता हैं। वह पूर्व में मौ मंडी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी वंदना यादव मौ नगर परिषद अध्यक्ष हैं।

🛵 ग्वालियर: सभापति मनोज तोमर ने पेश की मिसाल, ई-स्कूटी से पहुंचे दफ्तर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील से प्रेरणा लेते हुए नगर निगम के सभापति मनोज तोमर ने अपने दैनिक उपयोग में डीजल व पेट्रोल वाहन के स्थान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन का ही उपयोग करने का संकल्प लिया है। यही कारण है कि बुधवार को वे ई-स्कूटी चलाते हुए ही शहर में घूमे। उन्होंने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए हर नागरिक को जागरूक होना आवश्यक है।

⚖️ दो शहरों की दो अलग तस्वीरें: सादगी बनाम रसूख की राजनीति

एक तरफ ग्वालियर में जनप्रतिनिधि ई-वाहनों को बढ़ावा देकर सादगी और बचत का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भिंड में शक्ति प्रदर्शन के लिए दर्जनों लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा सादगी अपनाने के निर्देशों के बावजूद जिलों में रसूख दिखाने की यह होड़ प्रशासन और पार्टी की छवि पर सवाल खड़े कर रही है।

🛡️ ऊर्जा संरक्षण की मुहिम: क्या जनप्रतिनिधि बनेंगे रोल मॉडल?

प्रधानमंत्री की अपील के बाद मध्य प्रदेश के कई आला अधिकारियों ने बस और साइकिल का उपयोग शुरू किया है। ऐसे में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का यह काफिला सोशल मीडिया पर भी आलोचना का केंद्र बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शीर्ष नेतृत्व कटौती की बात कर रहा है, तो स्थानीय स्तर पर इस तरह की फिजूलखर्ची पर लगाम कब लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.