Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

Mahasamund News: महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

महासमुंद: गुरुवार की रात को महासमुंद में आफत की बारिश हुई. इस बरसात के बीच आकाशीय बिजली ने कहर मचाया है. बागबाहरा के कोमाखान इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक खपरैल मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम बाधमुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवागन के खपरैल मकान पर देर रात करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलने पर महासमुंद और बागबाहरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सीट कवर का सामान और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुकी थी. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.पीड़ित परिवार के अनुसार आगजनी में लगभग 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है.

परिवार के सदस्य पास के पक्के मकान में सो रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और खपरेल मकान में आग लग गई. जैसे तैसे सभी घर के बाहर निकल गए. जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. इस आग में भारी आर्थिक क्षति हुई है- प्रज्ञा देवांगन,पीड़ित

ग्राम बाघामुड़ा के सरपंच एडिसन विजय ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. कोमाखान तहसीलदार मनीषा देवागन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पटवारी को भेजा गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी.

आकाशीय बिजली से पिरदा में एक की मौत

महासमुंद में गुरुवार की रात आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना पिरदा गांव में भी सामने आई है. यहां खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई.जबकि एक शख्स घायल हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.