Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Housewife's Contribution to Economy: गृहिणियों का योगदान राष्ट्र निर्माण में कितना? जानें क्यों जरूर... Malnutrition in MP: सरकारी दावों की खुली पोल; NFHS-6 रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में कुपोषण का स्तर बढ़ा,... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 30 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी; तापमान ... Madhya Pradesh Politics: नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस हुई आक्रामक; जीतू पटवारी के नेतृत्व में भ... Ujjain Somvati Amavasya: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर शिप्रा तट पर उमड़ा जनसैलाब, बना मिनी कुंभ जै... Kanha National Park News: कान्हा नेशनल पार्क में बाघ का हमला; फायर वॉचर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम Balaghat Crime News: बालाघाट में विधवा महिला की निर्मम हत्या; प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर दिय... Sheopur Weather Update: श्योपुर में आंधी-तूफान का तांडव; 60 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने उड़ाए घर, ... Indian Railways News: रेलवन सुपर ऐप पर टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब यात्रियों को नहीं मिलेगी ... Shivpuri News: शिवपुरी में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

Aishwarya Rai vs Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में किसका लुक रहा सबसे बेस्ट? सोशल मीडिया पर भिड़े दोनों हसीनाओं के फैंस

हैदराबाद: बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लुक को लेकर इंटरनेट पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. दोनों हसीनाओं के फैंस पॉपुलर फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर अपनी-अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के लुक की तुलना कर रहे हैं.

कान्स 2026 से ऐश और आलिया की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच घमासान मच गया है. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या से तुलना करने की हिम्मत मत करना’. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या जब आलिया की उम्र की थीं, तब उनका लेवल ही अलग था’.

आलिया भट्ट की एक फैन ने उनका बचाव करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट किसी भी हाल में बेहतर हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की एक और फैन ने टिप्पणी की, ‘ऐश्वर्या इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं’.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘दोनों तस्वीरों में खूबसूरती का अंतर साफ दिख रहा है’. कुछ यूजर्स ने फैंस से अपील की कि वे दोनों अभिनेत्रियों की तुलना न करें. एक कमेंट में लिखा था, ‘पहले ही दिन इनकी तुलना क्यों करनी है? ये ऐश्वर्या का समय है. हमें इसका आनंद लेने दीजिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आलिया और ऐश्वर्या के फैंस को कमेंट्स में आपस में लड़ना नहीं चाहिए’.

आलिया भट्ट की बात करें तो , कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बॉडी-हगिंग गाउन पहना था. आलिया 12 मई को फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में रेड कार्पेट पर नजर आईं थी.

इस बीच, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शाही अंदाज में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिमरिंग रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन पहनकर शिरकत की. ऐश्वर्या शुक्रवार रात फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं. एक अन्य कार्यक्रम में, उन्हें बेटी आराध्या बच्चन के साथ पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन हल्के गुलाबी रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके बगल में उनकी बेटी आराध्या बच्चन खड़ी हैं, जिन्होंने अपनी मां के साथ-साथ चमकदार केप के साथ सैटिन लाल गाउन पहनकर उन्हें और भी सुंदर बना दिया है.

ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों के एक अन्य सेट में, ऐश्वर्या को फ्रेंच रिवेरा की जमीन पर पोज देते हुए देखा जा सकता है और वह हल्के गुलाबी रंग के ड्रेप्ड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें चमकदार फूलों की सजावट और बहने वाली केप स्लीव्स हैं.

एक यूजर ने लिखा है, ‘एक तरफ ऐश्वर्या राय हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई और फिर देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया. दूसरी तरफ आलिया भट्ट हैं, जिन्हें करण जौहर ने एक हीरोइन के रूप में संवारा और जनसंपर्क की ताकत से एक बड़ी स्टार बनने में मदद की. यही वजह है कि ऐश्वर्या का नाम कान्स फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचा, जबकि आलिया को उतना नोटिस भी नहीं किया गया’.

बता दें, ऐश्वर्या राय ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास के प्रीमियर से कान्स फेस्टिवल में कदम रखा था. यहां देवदास एक्टर शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी पहुंचे थे. अपने कान्स डेब्यू में ऐश्वर्या राय ने देसी लुक फ्लॉन्ट किया था. ऐश ने पीले रंग की चमकदार साड़ी पहनी थी और शाहरुख खान ब्लैक कोट-पैंट में पहुंचे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.