ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक मासूम बच्चे के अपहरण की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। मामला इतना गंभीर था कि खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इसकी कमान संभाली और बच्चे की तलाश में लगी टीमों की मॉनिटरिंग खुद की। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए ‘ऑपरेशन कन्हैया’ चलाया। करीब आठ घंटे की गहन मशक्कत के बाद मासूम बच्चा सुरक्षित मिल गया, जिसे देखकर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चा घर के बाहर ही टहलता हुआ मिल गया था।
🏚️ कंस्ट्रक्शन साइट से लापता हुआ था बच्चा
घटना पुरानी छावनी के रुद्रपुरा गांव की है, जहां एक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां एक दंपत्ति मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि उनका छह वर्षीय बेटा रात के समय मोबाइल देख रहा था, उसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे को गायब देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। बच्चे के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.