Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला... Kanpur Dehat News: दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Abohar Road Accident: बल्लूआना के निकट दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

अबोहर: निकटवर्ती गांव बल्लूआना के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव घल्लू निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने साथी अमरजीत के साथ काम पर जा रहा था।

🚧 कैसे हुआ हादसा?

मृतक के भाई सुरतीज सिंह ने जानकारी दी कि बलवीर सिंह और अमरजीत मोटरसाईकल पर सवार होकर बठिंडा यूनिवर्सिटी में तारबंदी के काम के लिए जा रहे थे। गांव बल्लूआना के निकट जब वे एक ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने उनकी मोटरसाईकल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलवीर सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अमरजीत बुरी तरह घायल हो गया।

🚑 अस्पताल में भर्ती और पुलिस जांच

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमरजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्कार्पियो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.