Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गंभीर आरोप
सागर: डॉ. हरी सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सागर की पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता एक बार फिर विवादों में हैं। उन पर कार्यकाल समाप्त होने के बाद यूनिवर्सिटी के संस्थापक के जमाने का बेशकीमती फर्नीचर और लाइब्रेरी की दुर्लभ किताबें साथ ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट और सीबीआई व्हिसल ब्लोअर अनिल किशोर पुरोहित ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
📋 आरटीआई से क्या खुलासा हुआ?
व्हिसल ब्लोअर अनिल किशोर पुरोहित ने 5 जनवरी 2026 को आरटीआई लगाकर पूर्व कुलपति के कार्यकाल (सितंबर 2021-सितंबर 2025) के दौरान गौर भवन में हुई मरम्मत और फर्नीचर खरीद की जानकारी मांगी थी। जवाब में वित्त एवं लेखा विभाग ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि उनके पास ‘भवनवार’ (Building-wise) अभिलेखों का संधारण नहीं होता है। इसी से मामले में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
🏢 विश्वविद्यालय प्रशासन का आधिकारिक पक्ष
जब इस मामले पर ईटीवी भारत ने विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल से संपर्क किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आरटीआई का जवाब सिर्फ वित्त विभाग से नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और संपदा विभाग से भी मांगा गया है। जानकारी मिलने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
📹 “वीडियोग्राफी और स्टॉक रजिस्टर से साफ होगी सच्चाई”
पूर्व कुलपति पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा:
-
गौर भवन छोड़ने के समय पूर्व कुलपति की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराई गई थी।
-
उनके जाने के बाद संपदा विभाग द्वारा दोबारा वीडियोग्राफी की गई है।
-
स्टॉक रजिस्टर को उनके आगमन और प्रस्थान के समय विधिवत अपडेट किया गया है। प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि किसी को संदेह है, तो वे संपदा विभाग में जाकर वीडियो फुटेज और स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन कर सकते हैं।



Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.