Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; बैंक मित्र और चॉइस सेंटर संचालकों को लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: रायपुर पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुख्य रूप से बैंक मित्रों और चॉइस सेंटर के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाते थे और उनसे लाखों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 चाकू, 2 दुपहिया वाहन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
🌶️ लूट का अनोखा और खौफनाक तरीका
गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी करते थे। वारदातों में ये लोग पीड़ितों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक देते थे या फिर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करते थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 309, 351 और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
💼 कैसे हुई वारदातों की शुरुआत?
-
केस 1: 1 जून को खोरपा बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र पोषण लाल साहू को रास्ते में रोककर आरोपियों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और 2 लाख रुपये लूट लिए।
-
केस 2: 14 जून को तुसीका चॉइस सेंटर संचालक उमेंद्र कुमार देवांगन को हसदा मोड़ के पास चाकू दिखाकर 1.5 लाख रुपये लूटे गए।
👮 पुलिस की गिरफ्त में शातिर गिरोह
ग्रामीण एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी योगीराज सोनवानी, पिंटू नेताम (जो पूर्व में भी अपहरण/मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है), टेकराम और परमानंद साहू को अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा से घेराबंदी करके पकड़ा गया। मुखबीर से मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.