Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-चांदी का भाव

सोना-चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए दाम जारी हो गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

📉 2. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX पर फिसलकर इतने पर पहुंचा भाव

उधर, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 1,51,165 रुपए और चांदी 750 रुपए फिसल कर 2,31,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।

📊 3. ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना और चांदी के भाव में सुस्ती, पांच सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंचा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पांच सप्ताह के निचले स्तर के करीब आ गया है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। बाजार के जानकारों के अनुसार वैश्विक संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ देखने को मिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.